Surya Grahan 2024 : जाने कब लग रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण.. अभी से नोट कर लें जरूरी डिटेल्स

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read

Surya Grahan 2024 : साल का पहला

सूर्य ग्रहण जल्द ही लगने वाला है। अप्रैल के

महीने में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा।

इस साल अमावस्या के दिन 8 अप्रैल,

सोमवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने

जा रहा है। रात के वक्त साल के पहले सूर्य

ग्रहण की शुरुआत होगी।

कब लग रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण ?

8 अप्रैल 2024, सोमवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। भारतीय समयानुसार रात में 9 बजकर 12 मिनट पर सूर्यग्रहण शुरू होगा और मध्य रात्रि में 1 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण बेहद ही दुर्लभ होगा।

सूर्य ग्रहण कहां लगेगा? साल का पहला सूर्य ग्रहण अमेरिका के 13 राज्यों में दिखाई देगा। इस ग्रहण को यूरोप, कनाडा, आयरलैंड, दक्षिण-पश्चिम, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, पश्चिम एशिया, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, उत्तरी ध्रुव, दक्षिणी ध्रुव और इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में देखा जा सकता है।

सूर्य ग्रहण का बहुत ही अधिक ज्योतिषीय व वैज्ञानिक महत्व होता है है। ग्रहण का देश- दुनिया पर शुभ व अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो इस स्थिति में सूरज की रोशनी धरती पर नहीं पहुंच पाती है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

आपको बता दे कि ग्रहण के कारण 7.5 मिनट तक सूर्य दिखाई ही नहीं देगा। इससे पहले 1973 में सूर्य इतनी देर तक नहीं दिखाई दिया था और यह ग्रहण अफ्रीकी महाद्वीप पर दिखाई दिया था। भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा।

Share This Article