पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा पुलिस लाईन में तड़के सुबह जनरल परेड लिया गया। जिसमें समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी ऑफिस और पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित हुए।

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) के द्वारा जनरल परेड का किया गया निरीक्षण

सभी पुलिस कर्मचारियों अधिकारियों के अनुशासन का किया गया परीक्षण

परेड निरंतर और दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया

अच्छी वेशभूषा और अनुशासित कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत

परेड द्वारा पुलिस में अनुशासन और अच्छे स्वास्थ्य बनाए रखने पर जोर। ऑडरेली रूम में कर्मचारी का अनुशासनिक प्रकरण और समस्या सुना गया

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा पुलिस लाईन में तड़के सुबह जनरल परेड लिया गया। जिसमें समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी ऑफिस और पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित हुए।

परेड निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी कर्मचारी के वर्दी, अनुशासन और परेड ज्ञान की जाँच की गई। जिसमें वे अधिकारी कर्मचारी जो सर्वोत्तम वर्दी व अनुशासन में दिखे उनको प्रशंसा ईनाम देकर प्रोत्साहित किए और कमी पाए जाने पर छोटी सजा दिया गया। लॉ एंड ऑर्डर में काम आने वाले टोलीवार स्क्वॉड ड्रील कराया गया जिसमें शस्त्र अभ्यास, संदेशपत्र के साथ सेल्यूट, दिशा बदल, स्क्वॉड बन, धीरे चाल आदि का अभ्यास कराया गया।

शासकीय वाहन का निरीक्षण किया गया जिसमें रख रखाव,उचित मरम्मत, ड्राइवर डायरी, टूल्स और वाहन का निरीक्षण किया गया। बेहतर रख रखाव हेतु दिशा निर्देश दिये।

परेड पश्चात ओ.आर. और गुज़ारिश सुना गया। छोटी गलती, अनुपस्थिती, अनुशासनहीनता जैसे प्रकरण का तत्काल निराकरण हेतु आरक्षक और प्रधान आरक्षक का ओ. आर पेशी में पेश कर प्रकरण का निराकरण किया गया और कर्चारियों का गुज़ारिश सुनकर समस्या का निराकरण के लिए संबधित अधिकारी और शाखा को निर्देशित किए।

थाना चौकी ऑफिस पुलिस लाइन के अधिकारी कर्मचारी का रोटेस्टर वार अनिवार्य रूप से सम्मिलित करने और परेड लगातार जारी रखने हेतु निर्देश दिया गया जिससे अनुशासन बेहतर किया जा सके।

Share This Article