अरविंद केजरीवाल को HC से झटका” शराब नीति केस में ED की किसी भी कार्रवाई से संरक्षण नहीं..!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से राहत नहीं, HC से लगा तगड़ा झटका’:गिरफ्तारी से राहत नहीं..!
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं लगाई है, यानी कि सबूतों के आधार पर अभी भी ईडी शराब घोटाले में दिल्ली सीएम को अरेस्ट कर सकती है।

जानकारी के लिए बता दें कि अपनी अर्जी में अरविंद केजरीवाल ने मांग की थी कि कोर्ट की ओर से प्रवर्तन निदेशालय (ED) को कोई भी दंडात्मक कार्रवाई न करने का निर्देश दिया जाए। वहीं अब कोर्ट ने ईडी से कहा है कि अगर दिल्ली सीएम के खिलाफ कोई सबूत हैं तो पहले हमें दिखाए। वहीं ईडी ने कहा कि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ईडी से अपने चैंबर में फाइलें मंगवाई हैं। जजों ने ED को तुरंत फाइलें देने को कहा है।

21 मार्च को ED ने केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया
अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ से पहले ही उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी और गिरफ्तारी को लेकर अंदेशा जताया। अरविंद केजरीवाल ने अपनी अर्जी में कहा कि अगर उन्हें कोर्ट से आश्वासन मिल जाए कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तो वह ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होने को तैयार हैं।
अब तक कुल 9 समन भेजे जा चुके
अरविंद केजरीवाल को अब तक कुल 9 समन भेजे जा चुके हैं। उन्हें पहला समन 2 नवंबर 2023 को भेजा गया था, लेकिन वहां पेश नहीं हुए थे। इसके बाद उन्हें 21 नवंबर, 3 जनवरी, 18 जनवरी, 2 फरवरी, 19 फरवरी, 26 फरवरी, 4 मार्च और 17 मार्च को समन भेजा गया। अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी लगातार दावा कर रही है कि दिल्ली सीएम को गिरफ्तार किया जा सकता है।

हालांकि सीएम अरविंद केजरीवाल किसी भी समन पर पेश नहीं हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह समन राजनीति से प्रेरित है। जब अरविंद केजरीवाल समन पर पेश नहीं हुए, उसके बाद ईडी कोर्ट पहुंच गई। पिछले शनिवार को ही अरविंद केजरीवाल को एक अदालत से जमानत मिली है। शनिवार को वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए थे।
सीबीआई और ईडी कर रही जांच
दिल्ली शराब घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। वहीं इससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच ED कर रही है। इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में हैं। साथ ही आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी जेल में हैं। वहीं दिल्ली शराब घोटाला मामले में ED ने हाल ही में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को भी गिरफ्तार किया है।

Share This Article