प्यारे देवर को छोड़ मोदी की हुई भाभी सीता!, बीजेपी प्रवक्ता प्रत्तुल शाहदेव का बयान- ‘लंका से मुक्त हुई सीता

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामा विधायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू, सीता सोरेन आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में महासचिव विनोद तावड़े और झारखंड बीजेपी के संगठन महामंत्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी की मौजूदगी में सीता सोरेन ने पार्टी का दामन थाम लिया।

इस मौके पर सीता सोरेन ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के लिए उनके ससुर शिबू सोरेन और पति स्वर्गीय दुर्गा सोरेन ने खून-पसीना बहाया लेकिन 24 साल बाद भी राज्य, विकास से कोसों दूर है। सीता सोरेन ने कहा कि हम झारखंड को झुकाएंगे नहीं बल्कि जिताएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी, प्रदेश की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीतेगी। सीता सोरेन ने कहा कि मैं आज खुशी और गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।

Share This Article