पीएम मोदी ने किया संदेशखाली मामले का जिक्र, खोल दी ममता सरकार के घोटालों की पोल..!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड को सौगात: ‘मोदी की गारंटी थी और आज ये पूरी हुई’, सिंदरी उर्वरक कारखाने के लोकार्पण के बाद बोले PM मोदी..!
झारखंड में आज पीएम मोदी ने झारखंड में 35,700 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में 7,200 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया। वहीं पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी ने राज्य को सौगात देने के बाद अपना संबोधन शुरू किया। पीएम मोदी ने बंगाली भाषा में उपस्थित जनता का अभिवादन किया।
संदेशखाली मामले में ममता सरकार पर पीएम मोदी का निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेशखाली मामले का जिक्र करते हुए ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, “संदेशखाली में बहनों-बेटियों के साथ दुस्साहस की सारी हदें पार कर दी। जब संदेशखाली की बहनों ने अपनी आवाज बुलंद की और ममता दीदी से मदद मांगी तो उन्हें बदले में क्या मिला? मुख्यमंत्री दीदी ने बंगाल सरकार ने TMC के नेता को बचाने के लिए जो भी कर सकते थे पूरी शक्ति लगा दी… TMC के राज में TMC का ये अपराधी नेता करीब-करीब दो महीने तक फरार रहा। कोई तो होगा ना जो उनके बचाता होगा
पीएम मोदी ने खोली TMC के घोटालों की पोल
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “इंडी गठबंधन के लिए भ्रष्टाचारियों परिवारवादियों और तुष्टिकरण करने वालों का साथ देना, यही एक काम बचा है। TMC ने पश्चिम बंगाल में अत्याचार का एक नया मॉडल पैदा कर दिया है। TMC ने यहां प्राइमरी टीचर्स की भर्ती में घोटाला किया। म्यूनिसपैलटी भर्ती में घोटाला किया। गरीब को राशन देने में घोटाला किया है।

यही सच्चाई कांग्रेस की ओर इंडी गठबंधन की है।
चार दिन बाद फिर बंगाल दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिन बाद दोबारा बंगाल का दौरा करेंगे। मोदी 6 मार्च को पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली जा सकते हैं। वे यहां यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं से बात कर सकते हैं। बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने गुरुवार (22 फरवरी) को इसकी जानकारी दी थी।

मजूमदार ने बताया कि PM मोदी 6 मार्च को नॉर्थ 24 परगना जिले के बारासात में एक महिला रैली को संबोधित करेंगे। अगर संदेशखाली की पीड़ित महिलाएं प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा जताएंगी, तो पार्टी इसकी व्यवस्था करेगी।

 

Share This Article