खरगे की सिक्योरिटी टाइट’, गृह मंत्रालय ने कांग्रेस अध्यक्ष को दी Z+ सुरक्षा…!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरगे की सिक्योरिटी टाइट’, गृह मंत्रालय ने कांग्रेस अध्यक्ष को दी Z+ सुरक्षा…!
नई दिल्ली :  गृह मंत्रालय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सुरक्षा बढ़ाई है। गृह मंत्रालय की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को अर्धसैनिक बल वाली जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार कांग्रेस अध्यक्ष को CRPF की ये जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। CRPF के कुल 58 कमांडो 24 घंटे मल्लिकार्जुन खरगे को सुरक्षा देंगे. कांग्रेस अध्यक्ष को पूरे देश में Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी जाएगी

देश के 40 वीआईपी को दी गई है जेड प्लस सुरक्षा
जेड प्लस सुरक्षा में आम तौर पर 55 जवान होते हैं, जिसनें नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स के कमांडो और पुलिस के जवान शामिल होते हैं। सभी अत्याधुनिक हथियारों से लैस होते हैं। टीम का प्रत्येक सदस्य मार्शल आर्ट और निहत्थे युद्ध कौशल में माहिर होता है। देश के करीब 40 वीआईपी को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष की सुरक्षा ऐसे समय बढ़ाई गई है जब लोकसभा चुनाव करीब है। खरगे विभिन्न रैलियों और कार्यक्रमों के माध्यम से बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। वह लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने गुरुवार को अपने आधिकारिक  हैंडल से केंद्र को घेरते हुए उस पर जबरन वसूली और वित्तीय आतंकवाद के माध्यम से लोकतंत्र पर कब्जा करने का आरोप लगाया।

खरगे ने पोस्ट में लिखा, ”मोदी सरकार ने कांग्रेस को मिले चंदे में से 65 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने के लिए राष्ट्रीयकृत बैंकों को धोखा दिया और इनकम टैक्स के जरिए इसे जब्त कर लिया। क्या बीजेपी ने कभी इनकम टैक्स भरा है?”

Share This Article