CG Crime: लड़कियों की पूजा के नाम पर कई बच्चियों से दुष्कर्म, लोगों को देता था पैसा कमाने का झांसा, ऐसे हुआ पाखंडी बाबा का पर्दाफाश..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

CG Crime: लड़कियों की पूजा के नाम पर कई बच्चियों से दुष्कर्म, लोगों को देता था पैसा कमाने का झांसा, ऐसे हुआ पाखंडी बाबा का पर्दाफाश..!
बिलासपुर जिले में पाखंडी बाबा व गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मास्टरमाइंड बाबा सहित गिरोह के चार सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। आरोपी, दैवीय शक्ति से पैसों की बारिश होने का झांसा देकर नाबालिग लड़कियों को अपने हवस का शिकार बनाते थे और अनाचार की वारदात को अंजाम देते थे। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 366, 376 और पाॅस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
दरअसल, मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। जहां पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि, उन्हें गांव के दो लोगों से जानकारी मिली थी कि, एक ठाकुर बाबा हैं जो कुंवारी कन्याओं का पूजापाठ करते हैं, जिससे पैसा बरसता है। झांसे में आकर वे अपनी बच्चियों को लेकर कथित बाबा के पास पहुंचे। यहां पूजापाठ के बहाने आरोपी बाबा कुलेश्वर सिंह राजपूत बच्चियों को अकेले कमरे में ले गया और उनके साथ बारी- बारी अनाचार किया। इसमें उसके साथी हुलसी रात्रे, धनिया बंजारे और गणेश साहू ने भी साथ दिया।

वापस घर आने के बाद बच्चियों ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर आरोपी बाबा की पताशाजी शुरू की और बालपुर, भाठागांव, लिगिंयाडीह व मदनपुर से मास्टरमाइंड पाखंडी बाबा सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि, आरोपियों ने अलग अलग जगहों की नाबालिग बच्चियों और उनके परिजनों को दैवीय शक्ति से पैसे का बारिश होने का झांसा देते हुए अपना शिकार बनाया है।

धमकी और पैसे देकर आरोपी अपराध पर पर्दा डालते थे। बहरहाल मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 366, 376 और पाॅस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।








Share This Article