दुर्ग में बच्चों से अननेचुरल सेक्स केस में पुजारी गिरफ्तार, चॉकलेट और मोबाइल गेम का लालच देकर करता था कुकर्म…!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग में बच्चों से अननेचुरल सेक्स केस में पुजारी गिरफ्तार, चॉकलेट और मोबाइल गेम का लालच देकर करता था कुकर्म…!
दुर्ग के सिटी कोतवाली इलाके में एक पुजारी पर बच्चों से अननेचुरल सेक्स का आरोप लगा है. शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की और आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पुजारी शिवनाथ नदी के किनारे एक श्मशान घाट में पूजा पाठ और दाह संस्कार का कार्य किया करता है. कुछ महिलाओं ने पुजारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इस कंप्लेन में महिलाओं ने बच्चों से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप पुजारी पर लगाया. इस शिकायत के बाद पुलिस ने केस की जांच शुरू की और पुजारी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया.

चॉकलेट और मोबाइल गेम का देता था लालच: पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आरोपी पुजारी बच्चों को चॉकलेट, मोबाइल और खाने का लालच देकर अपने घर में बुलाता था और उनके साथ अननेचुरल सेक्स करता था. हमेशा उसके घर में मोहल्ले के 6 से 7 बच्चे इसी लालच में रहते थे. दो दिन पहले कई महिलाएं पुजारी के घर जा पहुंची. उसके बाद महिलाओं ने बच्चों को डांटकर पूछा तो सभी मासूमों ने पूरी बात का खुलासा कर दिया. उसके बाद महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

आरोपी ने जुर्म किया कबूल: पीड़ित बच्चों की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस की तफ्तीश की. आरोपी पुजारी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बच्चों को मोबाइल गेम और चॉकलेट के बहाने घर पर बुलाता था. इस दौरान वह बच्चों के साथ अननेचुरल सेक्स करता था. पुलिस ने पुजारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया और उसे कोर्ट में पेश किया है.

Share This Article