Raipur News : नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू, BJP दक्षिण विधान सभा सीट पर इस नेता के नाम का कर सकती है ऎलान, महापौर के लिए इन नेताओं के नाम आए सामने!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रदेश और देश के बाद अब शहर की सरकार बनने में जुटेगी । इसकी संगठन की ओर से तैयारी भी शुरू हो गई है । ऐसी स्थिति में भाजपा के कुछ दिगज्ज नेता रायपुर दक्षिण के साथ साथ महापौर के लिए संभावना तलाश रहे हैं । इसमें प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रायपुर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, वरिष्ठ पार्षद मृत्युंजय दुबे का नाम सामने आया है । सांसद सुनील सोनी को भी इसका एक प्रमुख दावेदार माना जा रहा है ।

हालाकि संजय श्रीवास्तव और सुनील सोनी फिलहाल बृजमोहन अग्रवाल के जीतने पर खाली होने वाली उनकी दक्षिण की सीट पर दावेदारी जमाए हुए हैं।अगर उन्हें मौका नहीं मिलता है तो महापौर के लिए उनकी दावेदारी पुख्ता हो जाएगी ।

Share This Article