Sukma Naxalites : टेकलगुडेम मुठभेड़ में दो महिला नक्सली हुए थे ढेर, मारे गए नक्सलियों की फोटो माओवादियों ने की जारी….!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Sukma Naxalites : टेकलगुडेम मुठभेड़, नक्सली बोले- हमारा भी हुआ इतना नुकसान..!

छत्तीसगढ़ में बीजापुर-सुकमा जिले की सरहद पर टेकलगुड़ेम गांव में हुई मुठभेड़ में 2 हार्डकोर नक्सली भी मारे गए हैं. नक्सल संगठन ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए मारे गए नक्सलियों की तस्वीर जारी की है. इसके साथ ही नक्सलियों ने शहीद जवानों के पास से लूटे हुए सामान की फोटो जारी किया है. नक्सलियों ने इस हमले के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य गृह मंत्री विजय शर्मा को जिम्मेदार बताया है. बता दें कि इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने दावा किया था कि मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए हैं. पुलिस के इस दावे को नक्सलियों ने झूठा बताया है. इस मुठभेड़ में 3 जवान शहीद और 15 जवान घायल हुए थे.

नक्सल संगठन को लगा बड़ा झटका
नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता ने शनिवार को तस्वीरें और प्रेस नोट जारी की. इसके जरिए से समता ने कहा कि पुलिस फोर्स टेकलगुड़ेम में नया कैंप स्थापित करने आई थी. जिस पर नक्सलियों ने हमला किया. पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली की पहचान माड़वी राजे के रूप में हुई है. जो बीजापुर जिले के गंगालूर गांव की रहने वाली थी. साल 2008 से नक्सल संगठन के साथ जुड़कर काम कर रही थी. वर्तमान में बटालियन नंबर एक में सेक्शन कंपनी- 2 की कमांडर के पद पर सक्रिय थी. इसके अलावा पुरुष नक्सली की पहचान माड़वी बोज्जा के रूप में हुई. यह पूवर्ती गांव का रहने वाला था. साल 2022 में नक्सल संगठन में नक्सली कमांडर के गार्ड के रूप में भर्ती हुआ था. वर्तमान में यह बटालियन 1 का सदस्य था. इन दोनों की मौत से नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है.

सामान का फोटो जारी किया
नक्सलियों ने प्रेस नोट के साथ एक वीडियो भी जारी किया है. नक्सलियों का कहना है कि, मुठभेड़ के बाद जवानों से सामान भी लूटा गया था, जिसमें बैग, कारतूस समेत अन्य जरूरत के सामान हैं. हालांकि, हथियार लूटने में नक्सली विफल रहे.

Share This Article