रिपोर्टर सिरोज विश्वकर्मा
ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जी की जयंती, विधायक ने किया भूमिपूजन…!
बीजापुर में शनिवार को ब्राह्मण समाज के लोगो ने भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाई। परशुराम जयंती के अवसर पर विधायक विक्रम मंडावी ने वार्ड क्रमांक 8 डिपोपारा में प्रगतिशील ब्राह्मण समाज के भवन के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा की परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आज प्रगतिशील ब्राह्मण समाज के भवन का भूमिपूजन किया जा रहा है जो की हर्ष का विषय है। समाज को संगठित और एकत्रित करने के लिए बैठक करने की जगह होना आवश्यक है। जिससे की सामाजिक रूप से समाज को मजबूती प्रदान हो सकें। इसलिए आज परशुराम जयंती के अवसर पर प्रगतिशील ब्राह्मण समाज का भूमिपूजन कर रहा हूं ये मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। वहीं प्रगतिशील ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कार्यक्रम में पधारने के लिए विधायक, नेताओं और ब्राह्मण समाज के लोगो को धन्यवाद प्रेषित किया।

भण्डारे और भजन – कीर्तन का हुआ आयोजन
परशुराम जयंती के शुभ बेला पर प्रगतिशील ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने भंडारे का आयोजन किया और प्रभु के भक्तो ने भजन कीर्तन कर प्रभु का गुणगान किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नरेंद्र पाण्डेय, अरुण शर्मा, शिवकांत झा, राधाकृष्ण शर्मा,बृहस्पति आचार्य, महेश शर्मा, राजेश मिश्रा, प्रभाकर शर्मा, जी.बी दुबे,मुकेश शर्मा, धनराज शर्मा, सीताराम शर्मा, आदित्य मिश्रा, श्रीमती कंचन मिश्रा, अनिल मिश्रा एवं अतुलेश तिवारी का विशेष योगदान रहा।