Kanker news “दंतैल हाथी के खौफ से वन विभाग के फूले हाथ-पांव, 9 गांवों में पसरा सन्नाटा..!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रिपोर्टर प्रमिला नेताम

दंतैल हाथी की एंट्री से ग्रामीण और वन अफसर के हाथ पांव फूले, इलाके में अलर्ट जारी…!
कांकेर। जिले के चारामा वन परिक्षेत्र में दंतैल हाथी घुस आया है. जिससे वन विभाग के हाथ पांव फूलने लगे हैं. विभाग ने हाथी विचरण क्षेत्र से लगे 9 गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को अलर्ट रहने को कहा है. वन परिक्षेत्र अधिकारी चारामा ने बताया कि धमतरी के केरेगांव डुबान क्षेत्र में तीन हाथियों का दल विचरण कर रहा था. इस दल से बिछड़ा एक हाथी कांकेर के हाराडुला में घुस गया है. हाथी ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है. वन विभाग की तरफ से लगाई गई तार को भी हाथी ने तोड़ दिया है. सुबह होते ही हाथी जंगल की ओर चला गया है. कांकेर और धमतरी सीमा क्षेत्र से लगे 9 गांवों में मुनादी करवाई गई है. हाराडुला, हल्बा क्षेत्र के ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है. जंगल ना जाने को कहा गया है. हाथी दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना देने की अपील ग्रामीणों से की गई है.

Share This Article