छत्तीसगढ़ में लिथियम का भंडार भूगर्भीय सर्वेक्षण की टीम सर्वे के काम में जुटी, जानिए कहां मिली ये बेसकीमती लिथियम…

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में लिथियम का भंडार भूगर्भीय सर्वेक्षण की टीम सर्वे के काम में जुटी, जानिए कहां मिली ये बेसकीमती लिथियम

कोरबा पाली छत्तीसगढ़ से शशि मोहन कोशला

कोरबा कटघोर कोरबा जिले के कटघोरा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 महेशपुर में लिथियम खनिज का भंडार मिला है. यहां भूगर्भीय सर्वेक्षण की टीम लगभग 2 महीने से सर्वे के काम में जुटी हुई है. ग्राम महेशपुर के अलावा रामपुर और नवागांव में भी खुदाई के दौरान लिथियम पाए जाने के संकेत मिले हैं.कटघोरा ब्लॉक के ग्राम महेशपुर के अलावा रामपुर और नवागांव में भी खुदाई के दौरान लिथियम पाए जाने के संकेत मिले हैं. महेशपुर में तालाब के निकट इसका काफी बड़ी मात्रा में भंडारण होना पाया गया है. दर्जन भर खेत में जमीन से लगभग 80 फीट नीचे लिथियम का भंडार मिला है. इसी तरह रामपुर जो कि जलाशय निर्माण के लिए चिन्हांकित है, यहां भी प्रचुर मात्रा में लिथियम पाए जाने के संकेत मिले हैं. रामपुर के निकट ही चकचकवा पहाड़ भी है, जहां पहले भी थोड़ा बहुत लीथियम मिला था. अभी जिस पैमाने पर लिथियम का भंडारण यहां पाया जा रहा है, उस आधार पर आने वाले दिनों में सर्वे का दायरा और बढ़ाया जा सकता है. इसकी जानकारी होने के साथ ही भूगर्भगीय सर्वेक्षण की और भी टीम मशीनों के साथ बुला ली गई है. संबंधित अधिकारियों का दल महेशपुर पहुंची.

Share This Article