झीरम नक्सल हिंसा के शहीदों को कलेक्टोरेट कार्यालय में दी गई श्रद्धांजली…!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

झीरम नक्सल हिंसा के शहीदों को कलेक्टोरेट कार्यालय में दी गई श्रद्धांजली…
कलेक्टर ने अहिंसा और सहनशीलता की दिलाई शपथ….!

बीजापुर 25 मई 2023- दस वर्ष पूर्व बस्तर जिले के झीरम घाटी नक्सल हिंसा में शहीद हुए जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को आज कलेक्टोरेट कार्यालय में भावभीनी श्रद्धांजली दी गई। झीरम श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर इन शहीदों के सम्मान में आज यहां 2 मिनट का मौन रखा गया।

कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा बनाये रखते हुए किसी भी प्रकार की हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई। सभी ने नक्सलवाद और हिंसा का विरोध करने तथा छत्तीसगढ़ राज्य को फिर से शान्ति का टापू बनाने का संकल्प लिया।
झीरम घाटी में हुई नक्सल हिंसा में शहीद हुए जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षाबलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा के शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की गई।

Share This Article