ED के छापे पर कांग्रेस के सवाल : सीएम बघेल ने कहा… राष्ट्रीय अधिवेशन से घबराई भाजपा, आयोजन को डिस्टर्व करने की साजिश.पढ़िए पूरी खबर…!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
रिपोर्टर मनोज शुक्ला

ED के छापे पर कांग्रेस के सवाल : सीएम बघेल ने कहा… राष्ट्रीय अधिवेशन से घबराई भाजपा, आयोजन को डिस्टर्व करने की साजिश.पढ़िए पूरी खबर…!

रायपुर। प्रवर्तन निर्देशालय के छापों पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रया दी है। दिल्ली से लेकर रायपुर तक कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने ईडी की इस कार्रवाई की टाइमिंग पर सवाल खड़े किए हैं।

जनता समझती है कि रेड राजनीतिक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे नेताओं के एक दर्जन जगहों पर ईडी ने छापेमारी की है। गिरीश देवांगन, रामगोपाल अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, विनोद तिवारी के यहां छापे पड़े हैं। हमारे कार्यकर्ता लगातार तैयारियों में लगे हैं। हम जब भी चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं तब छापे पड़ते हैं।

अब हमारे राष्ट्रीय अधिवेशन के समय छापा मारा गया है। देश के ज्वलंत मुद्दों पर यहां चर्चा होनी थी। अभी-अभी जानकारी मिली बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय के घर छापा पड़ा है। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से भाजपा बेचैन है। अधिवेशन में 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा का रोडमैप तय होगा. इससे भाजपा घबराई हुई है। हमारा अधिवेशन किसी भी हाल में असफल नहीं होगा। हमारा अधिवेशन और भी अच्छे से होगा। इस रेड से हम घबराने वाले नहीं हैं। जनता समझती है कि रेड राजनीतिक है।

अडानी जैसे लोगों पर रेड की जरूरत

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि आज अडानी जैसे लोगों पर रेड करने की जरूरत है। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत को नीचा दिखाया है। हर दिन कांग्रेस सवाल पूछ रही है पर केंद्र सरकार के पास जवाब नहीं है। ऐसी दमनकारी सरकार के खिलाफ हम पूरी ताकत से लड़ेंगे। हमारे आधा दर्जन साथियों के ऊपर रेड हुआ है। हमारे कितने भी साथियों के साथ कार्रवाई करें हम पीछे नहीं हटेंगे। हमारा महाधिवेशन शानदार ढंग से होगा।

तैयारियों को प्रभावित करने छापेमारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हमारी तैयारियों को प्रभावित करने के लिए ही छापा मारा गया है। हमारे जोश में कोई कमी नहीं आई है। दिल्ली से लेकर रायपुर तक कांग्रेसी एकजुट हैं। हम पूरी ताकत से अधिवेशन में जुटेंगे।

Share This Article