कुटीघाट के कोसाबाडी में युवक की फांसी पर लटका मिला शव…!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
रिपोर्टर सीता टंडन

कुटीघाट के कोसाबाडी में युवक की फांसी पर लटका मिला शव…!

मुलमुला थाना अंतर्गत ग्राम कुटीघाट से रेमंड सीमेंट की ओर जाने वाले मार्ग में पड़ने वाले कोसा बाड़ी में एक युवक की फांसी लगी लोगों के द्वारा देखी गई । समाचार लिखे जाने मुलमुला पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंच पाई थी । प्रत्यक्षदर्शियों ने बतायात कि कुटी घाट से रेमंड जाने के लिए बने मार्ग के दाहिने ओर कोसा बाड़ी है । इसी कोसा बाड़ी के समीप सड़क से लगभग 100 मीटर दूरी पर एक अनजान युवक की फांसी लगी लाश देखा गया है । युवक ने काले रंग की कमीज और क्रीम कलर का पैंट पहन रखा है । उसका बैग और उसके पीले रंग के जूते पेड़ के पास रखा हुआ है और उसकी लाश एक पेड़ के नीचे देखा गया है । आश्चर्य है कि युवक का पैर जमीन पर इतना है कि घुटने मुड़ने की स्थिति में है । कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का अनुमान है कि यह मुलमुला थाना अंतर्गत पड़ने वाले व्यास नगर का युवक है लोगों के द्वारा पुलिस को खबर कर दी गई है

Share This Article