बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट में रेस्क्यू ख़त्म, ह्यूमन बॉडी पार्ट्स को भेजा गया DNA टेस्ट के लिए

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बेमेतरा। बेमेतरा में बारूद की फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट मामले में अब कलेक्टर रणवीर शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। घटना के लगभग 36 घंटे के बाद कलेक्टर रणवीर शर्मा ने कहा कि, ब्लास्ट की घटना दुखद है। कलेक्टर ने कहा कि जिन आठ लोग को लापता बताया जा रहा है, उन्हें हम लगातार ढूंढ रहे हैं। लेकिन जिस तरह से बारूद फैक्ट्री के मलबे से बॉडीज के पार्ट्स निकल रहे हैं उसे प्रथमदृष्टया यह माना जा रहा है कि वह लोग हमारे बीच नहीं है।

कलेक्टर रणवीर शर्मा ने कहा कि, देर रात को रेस्क्यू का काम पूरा किया गया है। ह्यूमन बॉडी के कुछ अवशेष मिले है, जिन्हे DNA टेस्ट के लिए भेजा गया। कलेक्टर ने कहा कि, उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन से इस मामले में चर्चा की है। कंपनी प्रबंधन की तरफ से मृतकों के परिजनों को 5-5 लॉक रुपए सहायता राशि दी जाएगी। रणवीर शर्मा ने कहा कि, अभी किसी तरह की एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पूरे मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होगी।

Share This Article