विधायक विक्रम मंडावी स्वर्गीय नीलकण्ठ केकम के शोकसंतप्त परिवार से मिलकर ढाढ़स बँधाया.. !

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
रिपोर्टर सिरोज विश्वकर्मा

घटना की निंदा करते हुए शोकाकुल परिवार को हर संभव मदद का दिया भरोसा …!

बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी भारतीय जतना पार्टी के मंडल अध्यक्ष रहे स्वर्गीय नीलकंठ केकम के परिवार वालों से मिलने उनके गृह ग्राम पेंकरम पहुँचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर परिवार का ढाढ़स बांधा और घटना की निंदा करते हुए शोकसंतप्त परिवार को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता विधायक विक्रम मंडावी के साथ थे।
विदित हो कि बीते रविवार को नीलकंठ केकम पर अज्ञात नक्सलियों ने उनके गृह ग्राम पेंकरम में धार-धार हथियार से हमला हुआ था जिसमें नीलकंठ केकम की मृत्यु हो गई।

Share This Article