गौरेला में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के आरोपित को कोर्ट ने आजीवन कारावाास की सजा सुनाई

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गौरेला में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के आरोपित को कोर्ट ने आजीवन कारावाास की सजा सुनाई

मो.रज्जब व हरीश माड़वा की ख़ास रिपोर्ट

गौरेला में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के आरोपित को कोर्ट ने आजीवन कारावाास की सजा सुनाई है। शनिवार को गौरेला के स्पेशल एडीजे कोर्ट ने फैसला सुनाया। इसके बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में रहने वाला संतोष पटेल(33) लोगों को 12 वर्षीय बच्ची का अश्लील वीडियो दिखा रहा था। इस बात की जानकारी होने पर बच्ची के स्वजन ने पुलिस ने रिपोर्ट लगाई। इसमें उन्होंने बताया कि संतोष ने बहला फुसलाकर लगातार बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान उसे दूसरी लड़की का अश्लील वीडियो दिखाता था। साथ ही बच्ची का भी वीडियो बना लिया। संतोष इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।डर की वजह से बच्ची ने घर को कुछ नहीं बताया। इसी दौरान एक दिन संतोष ने बच्ची की चाची का रास्ता रोककर उसका अश्लील वीडियो दिखाया। पीड़िता की चाची ने इसकी जानकारी स्वजन को दी। रिपोर्ट पर गौरेला पुलिस ने अपराध दर्ज कर संतोष पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार को कोर्ट ने आरोपित संतोष को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस प्रकरण में शासन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोनक पंकज नगाईच ने पैरवी की।पीड़िता अकेली स्कूल से आना-जाना करती थी। रास्ते में आरोपित संतोष बहला फुसलाकर उसे अपने पास बुलाता था और सामान लेने के लिए किराना दुकान भेजता था। उसी बहाने उसे सुनसान जगह पर लेकर दुष्कर्म करता था। जब पीड़िता विरोध करती तो उसे जान से मारने की धमकी देता था। गिरफ्तारी के बाद वीडियो के संबंध में पुलिस ने पूछताछ की। तब आरोपित ने वीडियो को डिलीट करने की जानकारी दी। इस पर पुलिस मोबाइल को जब्त किया था।

Share This Article