नौकर ने किया मालकिन की 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म, चंद घंटों में पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नौकर ने किया मालकिन की 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म, चंद घंटों में पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

मोहम्मद रज्जब/बिलासपुर। 12 साल पुराने नौकर ने अपने मालकिन के साथ विश्वासघात करते हुए उसकी दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर दिया। आरोपी युवक बच्ची की मां के दुकान में पिछले 12 साल से काम कर रहा था। जिसके चलते उसे अपने नौकर पर भरोसा था। जिसका गलत फायदा उठा कर नौकर ने इस घिनौने कुकृत्य को अंजाम दिया। पुलिस ने चंद घण्टो में ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला दुकान संचालित करती है। उसके दुकान में रतनपुर रेस्ट हाउस के पास रहने वाला 22 वर्षीय शिवमंगल सूर्यवंशी काम करता था। वह दुकान का 12 वर्ष पुराना नौकर था,लिहाजा महिला उस पर विश्वास भी करती थी और अपने घरेलू सदस्य जैसा मानती थी। वह पिछले तीन माह से काम मे नही आ रहा था। कहि काम करने बाहर चले गया था। तीन माह बाद शनिवार को वह दुकान में सुबह साढ़े नौ बजे आया। और फिर से काम करने की इक्छा जताई। जिस पर महिला ने कहा कि मैं जब दुकान जाने के लिए निकली तब मेरी दो वर्षीय बेटी सोई हुई थी। अब तक वह उठ गई होगी तुम जाकर उसे ले आओ।

तब उसका 22 वर्षीय नौकर शिव मंगल मालकिन की नाबालिक बेटी को लेने उसके घर गया। जहां पर बच्ची को अकेली देखकर उसकी नियत बिगड़ गई। उसने घर मे ही दो वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। पर बच्ची के भाई ने ऐसा करते हुए देख लिया। उसने तत्काल दुकान जाकर घटना की जानकारी अपनी मां को दी। महिला ने रतनपुर थाने में पहुँच कर इसकी सूचना दी। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी 22 वर्षीय शिवमंगल सूर्यवंशी निवासी रतनपुर रेस्ट हाउस के पास को चंद घण्टों में ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

Share This Article