बेलगहना में पुलिस ने घेराबंदी कर 4 किलो गांजा किया बरामद

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेलगहना में पुलिस ने घेराबंदी कर 4 किलो गांजा किया बरामद

वाहनों की जांच के दौरान बेलगहना पुलिस को सूचना मिली कि बिलासपुर की ओर से एक युवक एक्टिवा वाहन में गांजा लेकर बेलगहना की ओर आ रहा है । तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचित कर दारसागर चौक चौकी बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर बिलासपुर की ओर से आ रहे हीरो ड्यूट क्रमांक cg 10 ap 3934 को पकड़कर पूछताछ की तो वाहन चालक विनोबानगर तारबाहर निवासी छगेंद्र उर्फ वरुण साहू के वाहन की डिक्की से 4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस गांजा की कीमत ₹56,000 बताई जा रही है । नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हैं पुलिस ने आरोपी से गांजा के अलावा वाहन और उसका मोबाइल भी जप्त कर लिया। पुलिस अब आरोपी छगेंद्र उर्फ वरुण साहू से पूछताछ कर रही है कि वह यह गांजा कहां से लेकर कहां जा रहा था।

Share This Article