मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस द्वारा ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी में लिमतरा, जयरामनगर खैरा, व मस्तुरी किरारी में सेक्टर, बूथ कार्यकर्ताओं का बैठक संपन्न
सवितर्क न्यूज, विवेक देशमुख
मस्तूरी विधानसभा के ब्लाक के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय के द्वारा मस्तुरी क्षेत्र के लिमतरा पंचायत ,जयरामनगर खैरा, व किरारी ग्राम पंचायत मे जोनल, सेक्टर, बुथ कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह आयोजित किया गया।ज़िसमें बडी संख्या मे कार्यकर्ता पहुंचे।कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने सबका सम्मान किया।
ब्लॉक अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की उपलब्धियों,और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के साथ साथ संगठन को और मजबूत करने की बात कही।
कार्यकर्ता पार्टी की रीढ की हड्डी व पार्टी का आधार है।जिन्हें पार्टी की रीति, नीति, सिद्धांत ,आदर्श एवं बूथ प्रबंधन के बारे में बताया गया ताकि कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत हो सके।
उन्होंने कहा कि जब चुनाव का समय आएगा चुनाव के पहले अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोडने के लिए जोनल,सेक्टर व बूथ लेबल एकमत होकर कार्य करेंगे।कार्यकर्ताओं से मजबूती के साथ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा रीति, नीति के बारे मे बताया गया । छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की ओर से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, कांग्रेस की चुनावी वादें के अनुसार सभी वर्गों के कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कांग्रेस की गरिमामय, गौरवमयी इतिहास, पार्टी की नीतियों, आदर्श,सिद्धांतों एवं विचारधाराओं के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के साथ आमजनों के बीच जाने,उन्हें पार्टी की विचारधारा से आमजनों को अवगत करवाने एवं अपने अपने बूथ पर अधिकाधिक कार्यकर्ताओं को जोडकर बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया।उन्होंने ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन व कांग्रेस के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करवा कर पार्टी को मजबूत करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।
कार्यकर्ता सम्मेलन मे उपस्थित वरिष्ठ नेता संतोष दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा के लोग किसानों को बरगलाने का कार्य कर रही है हमारी सरकार वादे के मुताबिक 25 सौ रुपये मे धान खरीदी कर रही है, जो भाजपा की केंद्र सरकार एवं भाजपाइयों को पच नही रही है।उन्होंने कहा कि नव नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के सिर ऊपर सरकार ने मस्तुरी ब्लॉक के जनता के लिए पगडी पहनाकर ब्लॉक के सारी जिम्मेदारी नागेद्र राय भाई के ऊपर डाल दी गयी है और अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए एक मिशन तैयार कर कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य बखुबी निभा रहे हैं। और हमे भी नव नियुक्ति अध्यक्ष भाई नागेद्र का कदम से कदम मिलाकर सभी जोनल, सेक्टर व बूथ स्तर मे जाकर एकत्रित करना है।हर बूथ का साथी कांग्रेस का संदेश लेकर मस्तूरी ब्लॉक के प्रत्येक वोटर तक जाएगा।
इस बूथ स्तरीय सम्मेलन मे जोनल व सेक्टर प्रभारियों ने भाग लिया।और लिमतरा, जयरामनगर खैरा,व किरारी ग्राम पंचायत के करीब 50लोगों ने भाजपा से कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
इस बूथ स्तरीय सम्मेलन मे मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेद्र राय,संतोष दुबे, टाकेश्वर पाटले,मुकेश बंजारे, डीके कश्यप, राजू तिवारी, अखिलेश दुबे,अजय शर्मा,अनिता डुगडुग,सुक्रिता बादल खुंटे,लक्ष्मी भार्गव, उदय भार्गव, लिमतरा से राम पटेल, शिवफल राठौर,नोहर साय घृतलहरे, किशुन पात्रे,दयाराम पात्रे, कुंजबिहारी, ठा.अर्जुन सिंह,ठाकुर पुरन सिंह,जीवनलाल राठौर.
जयराम नगर से धर्मेंद्र यादव, कमल अग्रवाल, उमेद कुर्रे, रामेश्वर साहू, महावीर कैवर्त, अशवनी टुन्ड्रे।
किरारी से राजैन्द्र सुमन,नवीन बंजारे, अमनराज सुमन, सर्वश सुमन, अनिल सुमन,कृष्णा सुमन, परमेश्वर सुमन, आनंद सुमन, हेमंत बंजारे, धनंजय डहरे, विक्की डहरे, बलदेव रोशन,सुंदर लाल राय, अमृत टंडन ,अजय सुमन समेत सभी कांग्रेसी उपस्थित रहे।