शिक्षा अधिकारी के द्वारा गंगालूर की विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अधिकारी के द्वारा गंगालूर की विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया…

जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा गंगालूर की विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें हायर सेकेंडरी स्कूल गंगालूर में बच्चों को अध्यापन कर आगे बढ़ने हेतु कहा गया फिर कन्या रेसीडेंसियल स्कूल गंगालूर का निरीक्षण किया गया जिसमे बच्चों द्वारा अर्धवार्षिक परीक्षा दिया जा रहा था उनसे प्रश्नों पर चर्चा किया गया बच्चों ने काफ़ी उत्सुकता से उत्तर बताया वहाँ से आश्रम शाला गोंगला और तामोड़ी का निरीक्षण किया गया जहाँ मध्यान्ह भोजन में अंडे व आलू की सब्जी पकाई जा रही थी उसे देख कर समूह के सदस्यों की सराहना की गयी साथ ही दोनों संस्थाओ में बच्चों की उपस्थिति कम पायी गयी जिस पर नाराजगी व्यक्त की गयी उसके पश्चात् प्राथमिक शाला पोटामपारा, माध्यमिक शाला रेड्डी, बालक आश्रम रेड्डी का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण दौरान संबंधित संकुल समन्वयक उपस्थित पाए गए उन्हें परीक्षा का समय अनुसार संचालन, शाला संबंधित गतिविधियों को समय पर पूर्ण करने एवं सुघ्घर पढ़वईया में स्कूलों के पंजीयन को बढ़ाने हेतु बताया गया।।

Share This Article