Chhattisgarh में फिर एक हाथी की मौत रायगढ़ वनांचल में बिजली करंट में आने से हाथी की मौत….!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट महेंद्र मिश्रा

CG में फिर एक हाथी की मौत : कांसाबेल में घूम रहा 40 हाथियों का दल, करंट की चपेट में आने से एक की गई जान…

 छत्तीसगढ़ में लगातार हाथियों के मौत का सिलसिला जारी है. बीती रात रायगढ़ जिले के कांसाबेल वन परिक्षेत्र में फिर 11 केवी बिजली तार की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है.

घटना के बाद वन परिक्षेत्र में ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है. मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंची है. घटना कांसाबेल वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत केनाडांड के बढ़नीझरिया सिकीपानी की है. वन विभाग के अधिकारी रेंजर प्रभावती चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारी को दी गई है. वहीं घटना स्थल पर विभाग की टीम पहुंच चुकी है. क्षेत्र में 40 हाथियों का एक दल विचरण कर रहा है. हाथियों के दल की भी सतत निगरानी की जा रही है.

Share This Article