Bastar ” गुरुकुल के 20 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार…हॉस्टल में खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत… सभी हॉस्पिटल में एडमिट, 2 की हालत गंभीर,इलाज जारी…!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र सिंह

गुरुकुल के 20 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार…हॉस्टल में खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत… सभी हॉस्पिटल में एडमिट, 2 की हालत गंभीर,इलाज जारी…!

छ्त्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित संस्कार द गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाले करीब 20 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए हैं। सभी बच्चों को अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। बताया जा रहा है कि, रात में हॉस्टल में फ्राइड राइस, मंचूरियन और दोषा खाने के बाद कई बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। 2 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

7 बच्चों को रात में ही एडमिट किया गया था। जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के चिढ़ईपदर में स्थित संस्कार द गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल का यह पूरा मामला है। यह सभी बच्चे स्कूल कैंपस में ही मौजूद हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं। बच्चों ने बताया कि, मंगलवार की शाम हॉस्टल मेस में फास्ट फूड बना था। जिसे खाने के बाद ही उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हुई। एकाएक बच्चों को उल्टी दस्त होने लगा। 7 बच्चों की तबीयत देर रात ज्यादा बिगड़ गई, जिन्हें देर रात ही जगदलपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिजन भी अस्पताल पहुंचे हैं।

कुछ बच्चों को सुबह अस्पताल लाया गया है। हालांकि, कुछ इलाज के बाद घर चले गए हैं। इनमें 2 छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है। कई बच्चों का अब भी अस्पताल में इलाज जारी है। हॉस्टल प्रबंधन ने बच्चों के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी है। इधर, परिजनों ने हॉस्टल प्रबंधन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि, पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। बच्चों को दूषित खाना परोसा जाता है। इस मामले में प्रबंधन का कहना है कि, वे इसकी जांच कर रहे हैं।

Share This Article