Chhattisgarh: भानुप्रतापपुर में उपचुनाव की सरगर्मी तेज….कांग्रेस ने भानूप्रतापपुर उपचुनाव में स्वर्गीय मंडावी की पत्नी को बनाएगी प्रत्याशी…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट प्रमिला नेताम

Chhattisgarh: भानुप्रतापपुर में उपचुनाव की सरगर्मी तेज….कांग्रेस ने भानूप्रतापपुर उपचुनाव में स्वर्गीय मंडावी की पत्नी को बनाएगी प्रत्याशी…

भानूप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने ही जीत के लिए अपने अपने मोहरे बिछाने शुरू कर दिए हैं। अभी जहां तक भाजपा प्रत्याशी तय करने की प्रक्रिया भी शुरू नहीं कर पाई है। वही ऐसा संकेत मिल रहा है कि कांग्रेस ने भानूप्रतापपुर उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का फैसला कर लिया है।

संकेत मिल रहे हैं कि इस बार स्वर्गीय मंडावी की पत्नी को कांग्रेसी अपना प्रत्याशी बना सकती है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि स्वर्गीय मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी प्रोफेसर के पद पर काम कर रही थी। और उनके अभी-अभी प्रोफ़ेसर पद से इस्तीफा देने की जानकारी सोशल मीडिया में आ रही है।

इसी से लोग अंदाज लगा रहे हैं कि भानूप्रतापपुर उपचुनाव में शायद सावित्री मंडावी कांग्रेस की प्रत्याशी हो सकती है। हालांकि अभी इसमें अधिकृत तौर पर कोई घोषणा या जानकारी नहीं मिली है।

Share This Article