Sukma धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में: 2 करोड़ का निर्माणाधीन एनीकट बहा… नदी के पानी से कट रहे किसानों के खेत, बढ़ी मुश्किलें…घटिया निर्माण की खुली पोल…!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट ज्ञानवती भदोरिया

Sukma धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में: 2 करोड़ का निर्माणाधीन एनीकट बहा… नदी के पानी से कट रहे किसानों के खेत, बढ़ी मुश्किलें…घटिया निर्माण की खुली पोल...!

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में करीब 1.85 करोड़ का निर्माणाधीन एनीकट पानी में बह गया है। घटिया निर्माण की पोल खुली है। पानी के तेज बहाव से किसानों के खेतों को भी नुकसान हो हुआ है। नदी किनारे स्थित खेतों की मिट्टी कट नदी में बह रही है। अब तक लगभग 30 किसानों के खेतों और फसलों को नुकसान हो चुका है। इधर, इस संबंध में संबंधित विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

दरसअल, सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के नक्सल प्रभावित रेड्डीपाल गांव से होकर बहने वाली फूल नदी के ऊपर एनीकट निर्माण का काम चल रहा था। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, एनीकट निर्माण के लिए 1 करोड़ 85 लाख की स्वीकृति मिली थी। दिसंबर 2017 में सुकमा के सिंचाई विभाग ने 12 % से अधिक दर पर अंबिकापुर की श्रृंग कंस्ट्रक्शन कंपनी को निर्माण का कार्यादेश जारी किया। इस काम को दिसंबर 2018 तक पूर्ण किया जाना था। लेकिन, काम पूरा नहीं हो सका।

पिछले 5 सालों से एनीकट निर्माण का काम चल रहा था। हाल ही में हुई बारिश से नदी उफान पर थी। जिसके चलते एनीकट पानी के तेज बहाव में बह गया। बताया जा रहा है कि, इस एनीकट के बनने से 100 से ज्यादा किसानों को सिंचाई के लिए भी सुविधा मिलती। लेकिन, अब करीब 30 से ज्यादा किसानों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता बीके मरकाम ने कहा कि, एनीकट निर्माण का काम पूरा नहीं हुआ है। पानी में बहने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

Share This Article