Bilaspur: के शोरूम में जमकर हंगामा.. सर्विसिंग सही नहीं मिलने से युवक ने खुद की गाड़ी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग… देखें वीडियो..

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट राकेश खरे

शोरूम में जमकर हंगामा.. सर्विसिंग सही नहीं मिलने से युवक ने खुद की गाड़ी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग… देखें वीडियो..

बिलासपुर में जांजगीर जिले की पासिंग गाड़ी को सर्विस शोरूम के अधिकारियों द्वारा गाड़ी की सर्विसिंग सही नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने अपनी खुद की स्कूटी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आग लगने की वजह से गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक गई. यह मामला तिफरा ओवर ब्रिज के पास स्थित शोरूम का है

इस घटना से हड़कंप मच गया. इस पूरे मामले में एक बार फिर ग्राहक गाड़ी शोरूम की अनदेखी से काफी नाराज था, जिसके बाद उसने फैसला लिया और अपनी स्कूटी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. किसी अनहोनी की आशंका से घबराए कर्मचारियों और लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक गाड़ी जल कर खाक हो चुकी थी.

Share This Article