Chhattisgarh “janjgir में 15 साल के लड़के ने की आत्महत्या…पारिवारिक विवाद की बात आ रही सामने…गुस्से में छोड़ दिया था घर…दुकान में ही रहता था नाबालिग…. जांच में जुटी पुलिस…

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट सीता टंडन

15 साल के लड़के ने की आत्महत्या…पारिवारिक विवाद की बात आ रही सामने…गुस्से में छोड़ दिया था घर…दुकान में ही रहता था नाबालिग…. जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा जिले के केरा रोड पर अपने टायर पंक्चर की दुकान में फांसी लगाकर 15 साल के नाबालिग लड़के ने आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। खुदकुशी के पीछे पारिवारिक वजह बताई जा रही है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में घटना हुई है।

जांच अधिकारी योगेश शर्मा ने बताया कि मृत नाबालिग का नाम पिंकू सारथी (15 वर्ष) है। वो अपने परिवार के साथ शांति नगर में रहता था। केरा बस स्टैंड के सामने उसकी टायर पंक्चर की दुकान है। गुरुवार सुबह 9 बजे वो होटल में नाश्ता कर अपनी दुकान पर आ गया था। दोपहर 2 बजे आसपास के कुछ लोग किसी काम से दुकान में आए, तो वो हल्का बंद था। जब उन्होंने दरवाजे से झांककर देखा, तो उनके होश उड़ गए। पिंकू की लाश वहां फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। पिंकू ने एक कपड़े से फांसी का फंदा बनाकर उस पर लटक गया था।



नाबालिग का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ।

घटना का पता चलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सड़क के किनारे से भीड़ को हटाया। भीड़ के कारण केरा रोड मुख्य मार्ग जाम हो गया था। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों के बयान लिए। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है।
बताया जा रहा है कि पिंकू की उसके पिता भुरू सारथी से नहीं बनती थी। यहां तक कि वो अपने घर में न रहकर दुकान में ही रहता-सोता था। बुधवार की रात भी वो अपनी दुकान में ही सोया था। सुबह घर में नाश्ता करने के बजाय वो बस स्टैंड स्थित यादव होटल में नाश्ता करने गया था। परिवार वालों ने बताया कि पिता ने उसे किसी बात पर डांटा था, जिससे पिंकू नाराज हो गया था। वो काफी समय से अवसाद में था और इसलिए खुदकुशी जैसा कदम उठा लिया। हालांकि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि पिंकू का अपने पिता से किस बात को लेकर विवाद रहता था।

Share This Article