चार दिन तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश और बर्फबारी! पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। एक बार फिर देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों में तेज हवाओं के साथ यूपी समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है। जबकि पहाड़ों पर खूब बर्फबारी हो रही है जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। आने वाले दिनों में यूपी में आने वाले चार दिनों में पारा और गिर सकता है।

पड़ेगी कड़ाके की ठंड

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है जिसका असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पारा और गिरेगा। मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने से ठंड और बढ़ेगी।

यूपी में बारिश की संभावना

उत्त प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही ठंड बढ़ेगी। लखनऊ, कानपुर, झांसी, ललितपुर समेत कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे पहले दिवाली के बाद देश के कई राज्यों में बारिश हुई थी। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले पड़े थे। इसके वजह से ठंड बढ़ गई है। बारिश की वजह से प्रदूषण से भी लोगों को राहत मिली है।

ओडिशा के ऊपर बना एंटी साइक्लोन

ओडिशा के ऊपर एंटी साइक्लोन सर्कूलेशन बन रहा जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से आद्र हवाएं चल सकती हैं। इसके प्रभाव की वजहे से छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और महाराष्ट्र के विदर्भ में हवाओं में नमी रहेगी। इसकी वजह से बादल छाये रह सकते हैं और बारिश भी हो सकती है।

इन इलाकों बारिश और बर्फबारी की संभावना

मध्यम और ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, तो वहीं निचले इलाकों में बारिश की संभवाना है। इसके 48 घंटों 48 घंटे के बाद फिर से नया विक्षोभ दस्तक दे सकता है। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में दिन में कड़ाके की ठंड से शीतलहर की शुरुआत होने वाली है। इसके बाद आनेवाले दिनों में उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट हो सकती है। ऐसी ही हालात अगले सप्ताह भी रहेंगे। 22 नवंबर के बाद एक नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दस्तक देने जा रहे हैं।

Share This Article