नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से लड़की बरामद

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से लड़की बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट मोहम्मद रज्जब

बिलासपुर- सिरगिट्टी पुलिस ने नाबालिग को भगाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को शिकायत के 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आर्या कालोनी तिफरा निवासी नाबालिग के परिजनों ने सिरगिट्टी थाने में अपनी बच्ची के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी, 23 सितंबर को उनकी बेटी 2.30 दोपहर से कहीं चली गई थी। जिसपर परिजनों को बी.पी. 53 पीतमपुरा बिहार निवासी रोहित कुमार सिंग पर संदेह था। जिसपर पुलिस आरोपी की खोजबीन कर रही थी। इसी बीच पुलिस को आरोपी का लोकेशन दिल्ली का मिला। जिसपर पुलिस की टीम नाबालिग और आरोपी को खोजने दिल्ली रवाना हुई।लेकिन वहा आरोपी का पता नही चल सका। इसी बीच सिरगिट्टी पुलिस को सुचना मिली की आरोपी को बस स्टैण्ड तिफरा में देखा गया है। जिनपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी नाबालिग को बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया था। जिसके साथ वह लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था। इधर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share This Article