विधायक विक्रम मंडावी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार दौरा

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक विक्रम मंडावी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार दौरा
बीजापुर के विधायक और बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी बुधवार को भोपालपटनम क्षेत्र के दौरे पर रहे। अपने एक दिन के दौरे के दौरान वे भोपालपटनम के रामपुरम, करकावाया और कोंगूपल्ली गाँवों का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायज़ा लिया और भोपालपटनम के रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर बाढ़ के हालातों पर विस्तार से चर्चा किया व राहत और बचाव कार्य को तत्काल पहुँचाने के आवश्यक निर्देश दिए। विदित हो कि लगातार हो रहे बारिश से एन.एच.- 163 भोपालपटनम से हैदराबाद मार्ग पिछले दो दिनों से बंद है।

इस दौरान ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकी कोरम, नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, संतोष कुमार बोरे, वरिष्ठ कांग्रेसी जयकुमार नायर, ज़िला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रितेश दास, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोपालपटनम के अध्यक्ष रमेश पामभोई, ज़िला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ज्योति कुमार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष गुप्ता, अतुल गुप्ता, टी. गोवेर्धन राव, अनीश खान, के॰ जी॰ सत्यम, सुनील उद्दे, अरुण वासम, विरेंद्र सिंह ठाकुर, बब्बू राठी के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और अधिकारी एवं ग्रामीण विधायक विक्रम मंडावी के दौरे के दौरान साथ रहे।

Share This Article