अवैध शिकार ने ली 3 लोगों की जान:जीवों को मारने हाईटेंशन वायर से लिया कनेक्शन,खुद ही आए चपेट में; एक हिरण भी मरा

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध शिकार ने ली 3 लोगों की जान:जीवों को मारने हाईटेंशन वायर से लिया कनेक्शन,खुद ही आए चपेट में; एक हिरण भी मरा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अवैध शिकार के चक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों के शव गुरुवार को जंगल में मिले हैं। वन्य जीवों को मारने के लिए आरोपियों ने 11000 वॉट के हाईटेंशन वायर से कनेक्शन लिया था, लेकिन खुद ही उसकी चपेट में आ गए। इस दौरान तार के संपर्क में आकर एक हिरण की भी मौत हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, वन विभाग को गुरुवार को सूचना मिली कि पूंजीपथरा और तराईमाल के बीच जंगल में तीन लोगों के शव पड़े हुए हैं। इस पर पुलिस को लेकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहां पर शवों के पास ही तार का बंडल पड़ा हुआ था। साथ ही एक हिरण भी मरा पड़ा था। इस पर पुलिस ने शवों की शिनाख्त कराई और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वन विभाग ने हिरण के शव को भी पंचनामे के लिए भेजा है।

जंगल में पुलिस को मिला जीआई तार का बंडल।

बताया जा रहा है कि मौके पर मिले तीनों शवों की शिनाख्त पूंजीपथरा निवासी बीरबल धनवार (36), लैलूंगा सोनाजोरी निवासी अनिल कुजूर और बैगाबहार कोतबा निवासी बोधन तिर्की के रूप में हुई है। तीनों ही पूंजीपथरा के पास एक फैक्ट्री में काम करते थे। बताया जा रहा है कि तीनों बुधवार देर शाम जंगल में शिकार और पार्टी के लिए गए थे। इस दौरान वे जीआई तार लेकर पूंजीपथरा और तराईमाल के बीच जंगल में पहुंचे। वहीं पर एक हिरण का भी शव वन विभाग को मिला है। वन विभाग के अफसरों के मुताबिक आरोपियों ने जंगल से गुजरे 11000 वॉट की हाईटेंशन लाइन से वन्य जीवों के शिकार के लिए कनेक्शन किया। आशंका है कि इस दौरान एक हिरण तार की चपेट में आकर मर गया। उसे निकालने के प्रयास में तीनों भी करंट की चपेट में आ गए होंगे और उनकी मौत हो गई। फिलहाल वन विभाग के अफसरों का कहना है कि अभी तीनों के परिजनों से पूछताछ चल रही है। इसके बाद ही स्पष्ट होगा।

Share This Article