BJP नेता ने कराया पत्नी के हत्यारोपी का सरेंडर:खुदकुशी के लिए ढूंढ रहा था जहर ,,, बोला-अवैध संबंध थे, नहीं मानी तो गुस्सा आ गया

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

BJP नेता ने कराया पत्नी के हत्यारोपी का सरेंडर खुदकुशी के लिए ढूंढ रहा था जहर ,,,बोला-अवैध संबंध थे, नहीं मानी तो गुस्सा आ गया

छत्तीसगढ़ के कांकेर में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। आरोपी ने 3 दिन पहले अपनी 13 साल की बेटी के सामने ही पत्नी का गला काट दिया था। इसके बाद फरार हो गया। वारदात के बाद खुद भी जान देना चाहता था। इसके लिए जहर ढूंढ रहा था। इस दौरान स्थानीय BJP नेताओं के संपर्क में आया और उन्होंने आरोपी को समझाकर सरेंडर करा दिया। मामला पंखाजूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम चांदीपुर निवासी जीवानंद (45) ने लतिका टिकेदार (35) के साथ दूसरी शादी की थी। बताया जा रहा है कि पत्नी के पार्लर जाने और देर से आने को ले कर दोनों के बीच विवाद था। जीवानंद अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। शुक्रवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने अपनी 13 साल की सौतेली बेटी के सामने टंगिया से पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद झांसा देकर भाग निकला था।

आरोपी पति ने टंगिया से महिला पर तीन वार किए।

गांव आने का प्रयास कर रहा था, पर पुलिस को देख हिम्मत नहीं हुई

सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस की एक टीम ने गांव में ही डेरा डाल रखा था। वहीं जीवानंद आस-पास जंगलों में भटकता रहा। सरेंडर के बाद आरोपी ने बताया कि वह काफी परेशान था। उसने गांव आने का भी प्रयास किया, पर पुलिस को देख हिम्मत नहीं कर सका। इसके बाद खुदकुशी के लिए वह गांव के आसपास ही जहर तलाश रहा था।

भाजपा नेता आरोपी को लेकर सरेंडर कराने थाने पहुंचे।

भाजपा नेताओं के समझाने पर किया सरेंडर इसकी जानकारी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और BJP नेता असीम राय को लगी। इस पर उन्होंने अपने साथियों के जरिए उससे संपर्क किया। उसे समझाइश दी और गांव लौटने के लिए कहा। इस पर आरोपी जीवानंद पखांजूर पहुंचा। वहां से दोपहर में BJP नेता और अन्य प्रतिनिधि आरोपी को थाने लेकर गए और वहां सरेंडर कराया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी जीवानंद को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

वारदात के बाहर घर के बाहर एकत्र लोगों की भीड़।

आरोपी बोला-अवैध संबंध थे पत्नी के, समझाया पर नहीं मानी
सरेंडर करने के बाद आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का पीवी 36 के एक युवक से अवैध संबंध था। उसने इस बात को लेकर कई बार पत्नी को समझाया, पर वह मानती ही नहीं थी। इसी बात को लेकर उसका अक्सर विवाद भी होता था। घटना के दिन भी इसी बात पर दोनों के बीच विवाद सुबह से हो रहा था, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं थी। इसके चलते गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी।किचन में पड़ा महिला का शव। 10 साल पहले हुई थी दोनों की शादी आरोपी जीवानंद टिकेदार राज मिस्त्री का काम करता है। लतिका उसकी दूसरी पत्नी है। उसका मायका चांदीपुर में ही है। लतिका की शादी पहले किसी अन्य गांव में हुई थी। उसकी एक बेटी हुई, लेकिन घरेलू विवाद के चलते वह मायके लौट आई। वहीं जीवानंद की भी शादी हुई, पर कोई बच्चा नहीं होने से पत्नी उसे छोड़कर किसी अन्य के साथ चली गई। करीब 10 साल पहले जीवानंद और लतिका मिले तो उन्होंने शादी कर ली। उसने सौतेली बेटी को भी अपने साथ ही रख लिया।

Share This Article