किसानों को खाद बीज नहीं मिलने से भाजपाइयों में आक्रोश:नेशनल हाईवे पर किया प्रदर्शन, बोले- जिले में भ्रष्टाचार चरम पर, नहीं सुनते अफसर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

किसानों को खाद बीज नहीं मिलने से भाजपाइयों में आक्रोश:नेशनल हाईवे पर किया प्रदर्शन, बोले- जिले में भ्रष्टाचार चरम पर, नहीं सुनते अफसर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बढ़ते भ्रष्टाचार, किसानों को खाद बीज एवं मजदूरों को भुगतान नहीं करने के विरोध में सैकड़ों की संख्या में भाजपाई सड़क पर उतर आए। 2 घंटे तक नेशनल हाईवे को जाम कर बैठे रहे। सभी कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किए। भाजपाइयों ने कहा कि, जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारी और विधायक आम जनता की नहीं सुनते। इसी विरोध में भाजपा सड़क पर उतर आई है।

दरअसल, भाजपाइयों ने भोपालपट्टनम में नेशनल हाईवे 163 पर चक्काजाम किया। करीब डेढ़ से दो घंटे तक चक्का जाम कर बैठे रहे। भाजपाइयों ने कहा कि, संड्रापल्ली में जल संसाधन विभाग के तालाब निर्माण कार्य से किसानों के खेतों में सिंचाई सुविधा दिया जाना था। लेकिन आज तक यह संभव नहीं हो सका। निर्माण में मजदूरों ने काम किया, लेकिन उनकी मजदूरी का भुगतान अभी तक नहीं किया गया। इस संबंध में कलेक्टर और विधायक से गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।

भाजपाइयों ने कहा कि, वर्तमान में खेतों की जुताई-बुवाई का कार्य प्रारंभ हो गया है। लेकिन अभी तक किसानों को बीज उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसी कारण से भोपालपटनम ब्लॉक के किसान सीमावर्ती राज्य तेलंगाना से अत्यधिक मूल्य में खाद बीज खरीद रहे हैं। जिससे किसानों को आर्थिक रूप से काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम इन्हीं मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा है।

Share This Article