गश्त के दौरान नक्सली पकड़ाया:आरक्षक की हत्या करने में शामिल नक्सली गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

गश्त के दौरान नक्सली पकड़ाया:आरक्षक की हत्या करने में शामिल नक्सली गिरफ्तार

आरक्षक की हत्या में शामिल नक्सली मिलिशिया सदस्य को पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान कोतरापाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जांगला थाना और सीआरपीएफ 222 ए कंपनी के संयुक्त बल ने रविवार को ग्राम कोतरापाल से गश्त के दौरान घेराबंदी कर एक मिलिशिया सदस्य को पकड़ा।

पकड़ा गया मिलिशिया सदस्य कोतरापाल के लखापालपारा का निवासी गंगो कुहरामी 28 जनवरी 2021 को ग्राम कोतरापाल के तालाब के पास आरक्षक सोमडू उर्फ मल्लेश पोयाम की कुल्हाड़ी और छुरी से हत्या करने मेें शामिल था। गिरफ्तार मिलिशिया सदस्य के खिलाफ जांगला थाने में एक स्थाई वारंट भी है। पकड़े गए मिलिशिया सदस्य पर जांगला थाने में वैधानिक कार्रवाई के बाद बीजापुर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है ।

Share This Article