माँ ,पत्नी व अपने दो बच्चों की हत्या के बाद युवक ने की खुदकुशी, गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। सोमवार की रात एक युवक ने अपनी मां, पत्नी और दो बच्चो की हत्या के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। मामला अभनपुर के केंद्री गांव का है। मामले की जानकारी पड़ोसियों को मंगलवार सुबह मिली। फिलहाल, पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। उधर, एक ही परिवार के पांच लोगो की मौत की सूचना के बाद छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जांच के आदेश दिए हैं।

रायपुर के SSP अजय यादव ने बताया कि केंद्री गांव निवासी कमलेश साहू ने अपनी पत्नी, मां और दो बच्चों की हत्या कर दी। इन्हें मारने के बाद वो खुद फांसी पर झूल गया। सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो ग्रामीणों ने शव को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों शव को बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, कमलेश साहू का शव फंदे से लटका ता जबकि उसकी मां, पत्नी और दोनों बच्चों के शव जमीन पर पड़े थे।

गांववालों ने बीमारी से परेशान होने की बात कही
SSP ने बताया कि फिलहाल ग्रामीण बता रहे हैं कि परिवार के लोग किसी बीमारी से ग्रसित थे और परेशान थे। शायद इसी वजह से कमलेश ने परेशान होकर सभी की हत्या और खुदकुशी योजना बनाई होगी। SSP ने कहा कि फिलहाल पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। जांच जारी है। स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

गृहमंत्री ने दिए निर्देश
उधर, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी घटना की पूरी जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि SSP अजय यादव से मैंने बात की है। एक ही परिवार के पांचों लोगों की मौत हो जाना बड़ी बात है। मैंने कहा है कि जल्द से जल्द घटना के कारण साफ हों। मैंने कहा है कि इंटरनल सोर्स लगाकर जांच करें।

Share This Article