पूर्व मंत्री गागड़ा का पारंपरिक ढोल नृत्य के साथ कोमटपल्ली में ऐतिहासिक स्वागत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिवानराज देव मंदिर निर्माण से ग्रामीणों में भारी उत्साह

बीजापुर- ग्रामीणों के मांग पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कोमटपल्ली में दीवानराज देव मंदिर का निर्माण करवाया,उत्साहित ग्रामीणों ने गागड़ा का किया ऐतिहासिक स्वागत।
एक वर्ष पूर्व कोमटपल्ली के ग्रामीणों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री गागड़ा से मंदिर निर्माण की मांग रखी थी इस मांग पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने हामी भरी थी जिसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ।
गागड़ा के वित्तीय सहयोग से भोपालपट्टनम युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गिरिजाशंकर तामड़ी ने निर्माण कार्य किया,एक वर्ष बाद निर्माण कार्य पूर्ण हुआ बुधवार को मेला के अवसर पर गागड़ा को ग्रामीणों ने निमंत्रण दिया था।

मंदिर निर्माण बाद आगमन पर क्षेत्र के ग्रामीण और समाज प्रमुखों ने ढोल बाजे गाजे के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया। और दीवानराज मंदिर निर्माण में सहयोग हेतु पूर्व मंत्री का समाज प्रमुखों ने आभार जताया।
दीवानराज देव दर्शन कर गागड़ा ने क्षेत्र की खुशहाली और सुख शांति की मनोकामना की इस दौरान जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, जिला महामंत्री सतेंद्र सिंह ठाकुर व अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article