खैरागढ़ की नवनिर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खैरागढ़ की नवनिर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने गुरुवार को विधानसभा के नवीन समिति कक्ष में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा को छत्तीसगढ़ी भाषा में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती यशोदा वर्मा को गुलदस्ता भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत सहित अनेक मंत्रीगण, संसदीय सचिव, विधायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Share This Article