BSF जवान ने खुद को मारी गोली ,,,, खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में BSF जवान ने खुद को मारी गोली:कांकेर के कामटेडा कैंप में तैनात था पश्चिम बंगाल का जवान; खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं

छत्तीसगढ़ के कांकेर में गुरुवार सुबह BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) के एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। जवान पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। उसने खुदकुशी क्यों की है, इसका कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। कांकेर SP शलभ कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल निवासी उज्जवल नंदी BSF की 30वीं बटालियन में पदस्थ था। उसकी ड्यूटी कोयलीबेड़ा के कामटेडा कैंप में लगी थी। सुबह करीब 6 बजे सभी जवान बैरक से बाहर थे। इसी दौरान उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जवान भाग कर मौके पर पहुंचे तो उज्जवल नंदी का शव पड़ा था।

बताया जा रहा है कि जवान उज्जवल का शव औंधे मुंह जमीन पर पड़ा था। उज्जवल नंदी ने अपनी सर्विस राइफल से सिर में खुद को गोली मारी थी। इसके बाद जवानों ने इसकी सूचना अफसरों को दी। वहीं कोयलीबेड़ा थाना पुलिस को भी सूचित किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जवान के परिवार से भी संपर्क किया गया है। पुलिस खुदकुशी का कारण जानने का प्रयास कर रही है।

Share This Article