तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश में रहेंगे स्वास्थ्य कर्मचारी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश में रहेंगे स्वास्थ्य कर्मचारी

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एवं महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के संयुक्त प्रांतीय आह्वान पर जिले भर के स्वास्थ्य कर्मचारी अपने विभिन्न 24 सूत्रीय मांगों को लेकर 11, 12 एवं 13 अप्रैल को तीन दिवसीय सामुहिक अवकाश में रहेंगे। जिले के चारों ब्लॉकों में उक्त अवकाश हेतु आवेदन भरने का कार्य जोरों से चल रहा है। लगभग 10 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग के सभी कैडरों में व्याप्त वेतन विसंगति सहित अन्य कई माँग जिनमे केंद्र के समान महंगाई भत्ता प्रदान करने, स्टॉफ नर्सों का पदनाम परिवर्तन, एकल पद वाले कैडरों में प्रोमोशन चैनल बनाने आदि माँगे शामिल हैं। यह आंदोलन का तृतीय चरण है।

इससे पूर्व 7 एवं 21 मार्च को जिला स्तर पर कलेक्टर महोदय एवं सम्भागीय आयुक्त महोदय को क्रमशः मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया था। फिर भी कोई कर्मचारी हितैसी निर्णय नही होता देख कर्मचारी शासन का ध्यानाकर्षण करने सामुहिक अवकाश लेने को मजबूर हैं। अब भी शासन स्तर पर कोई विशेष कदम नही उठाये जाते तो आगामी दिनों में संघ के माध्यम से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सदाशिव दुर्गम ने मीडिया को दी।।

Share This Article