कांकेर की पहाड़ी पर मिला कंकाल,,,,जानवर नोच कर ले गए शव

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांकेर की पहाड़ी पर मिला कंकाल,,,जानवर नोच कर ले गए शव

कांकेर की पहाड़ी पर मिला कंकाल:जानवर नोच कर ले गए शव, खोपड़ी और शरीर के कुछ हिस्से मिले; कपड़े के टुकड़ों से महिला का होने का अंदेश छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक कंकाल मिला है। इसके बहुत सारे हिस्से को जानवर नोच कर ले जा चुके थे। ऐसे में सिर्फ खोपड़ी और कुछ अन्य हिस्से ही बरामद हो सके हैं। उसके पास मिले कपड़ों के टुकड़ों से किसी महिला या युवती का होने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने कंकाल को जांच के लिए फॉरेंसिक में भेज दिया है। इसके साथ ही आसपास गुमशुदा हुए लोगों को लेकर भी जांच की जा रही है। मामला नरहरपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, हल्बी चौकी के पलेवा में चीरचार पहाड़ी पर एक नर कंकाल पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने कोटवार को दी थी। इस पर उसने पुलिस को बताया। पुलिस पहुंची तो वहां पेड़ के नीचे कंकाल के टुकड़े पड़े थे। पुलिस को आशंका है कि तेंदुआ जंगल की ओर गई महिला या युवती को खींच कर ले गया था। इसके चलते शव के टुकड़े नहीं मिल सके हैं। फिलहाल पुलिस हत्या की बात से इनकार कर रही है।

Share This Article