पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर की खुदकुशी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर की खुदकुशी

रायपुर। राजधानी रायपुर में दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को मौत के घाट उतारने के बाद पत्‍नी की हत्‍या की और अंत में खुद ही चौथी मंजिल से कूद कर आत्‍महत्‍या कर ली। नया रायपुर में पंचायत विभाग के कर्मचारी ने अपनी पत्नी और 2 बच्चों की हत्या कर सरकारी आवास के चौथे माले से कूदकर की खुदकुशी कर ली।

जानकारी के अनुसार झंकार भास्कर ने अपनी पत्नी सुप्रीता भास्कर 7 साल की बेटी परी भास्कर और 3 साल के बेटे अंशी भास्कर की रात 2 बजे हथौड़ी से वारकर हत्या की, इसके बाद सरकारी आवास की चौथे माले से कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को 4 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें 2 पन्ने अपने भाई और सरकारी कर्मचारी संतोष कंवर को लेकर लिखा है। राखी थाना पुलिस समेत पुलिस के आलाधिकारी समेत एफएसएल की टीमें मौके पर जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के भाई का किसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हुआ था। इस घटना के बाद पुलिस मृतक और उसके भाई को पूछताछ के लिए बुलाती थी। इस पर मृतक की पत्‍नी आए दिन ताने मारती थी। घटना की रात भी इस बात को लेकर विवाद हुआ था।

Share This Article