नवापारा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक को कुचला, युवक की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नवापारा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक को कुचला, युवक की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

नवापारा राजिम। आज सुबह लगभग 11 बजे गोबरा नवापारा-राजिम मुख्य मार्ग पर स्थित इंदिरा मार्किट जाने वाले चौराहे पर एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने सामने जा रहे साइकिल सवार युवक को कुचल दिया और मौके से राजिम की ओर फरार हो गया, दुर्घटना में साइकिल सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, दुर्घटना के बाद भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठी हो गई,दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गोबरा नवापारा

पुलिस मौके पर पहुँच गई और भीड़ को नियंत्रित करते हुए लाश को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थित मरचुरी भिजवाया गया हैं, प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक नगर के ही वार्ड क्रमांक 04 के कोढ़ीपारा का निवासी था जिसकी पहचान राजेश देवांगन के रूप में की गई हैं,मृतक युवक नगर के ही श्याम जी राइस मिल में कार्यरत था और काम से छुट्टी होने के बाद अपने घर वापस लौट रहा था।घटना के बाद नगरवासियों में आक्रोश व्याप्त है। वही पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई हैं।

Share This Article