खाद व उर्वरक की कमी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

खाद व उर्वरक की कमी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
शशिमोहन कोसला,पाली–
प्रदेश में खाद व उर्वरक की कमी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत लाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उर्वरक मंत्री के नाम पर ज्ञापन तहसील कार्यालय पाली में नायब तहसीलदार को सौंपा गया. ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत लाल ने कहा कि केंद्र, छ.ग.राज्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है,जो अब बर्दाश्त से बाहर हो रहा है.जब तक प्रदेश के मांग के अनुरूप खाद की आपूर्ति नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने छग को ज़रूरत के मुताबिक़ खाद उर्वरक तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की. इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्र ,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम नारायण कश्यप, विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता, पार्षद विष्णु ताम्रकार, रोहित प्रजापति, दीपक जायसवाल ,बबलू पटेल आदि कार्यकर्ता शामिल हुए.

Share This Article