पश्चिमी विक्षोभ का असर, छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में छाए बादल

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर।उत्तर छत्तीसगढ़ में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच बुधवार सुबह से शहर में मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ है। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में सुबह से धूप छांव का क्रम बना है। आसमान में बिखरे हुए बादल छाए हुए हैं। हवा चलने से लोगों को दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से इलाके में बादल छाए हुए हैं हालांकि बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन रात का तापमान और बढ़ने की संभावना है। पिछले करीब एक पखवाड़े से संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में अच्छी ठंड पड़ रही है।

तापमान करीब 11 से 13 डिग्री के बीच बना हुआ है। इस बीच जम्मू में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने असर दिखाया और बुधवार सुबह से ठंडी हवा के बीच बिखरे हुए बादल आसमान में छाए हुए हैं। इससे दिन का तापमान कुछ गिर गया है। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से उत्तरी छत्तीसगढ़ से लगे उत्तरप्रदेश इलाके में चक्रवात बना हुआ है। इससे सरगुजा में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

राज्य के मैदानी इलाकों में अभी ठंड का असर कम नजर आ रहा है। सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड महसूस हो रही है। राजधानी रायपुर में अभी भी तापमान स्थिर बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि का अब ट्रेंड शुरू होने की संभावना है जो अगले 4 से 5 दिनों में दो से 3 डिग्री न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभावित है। चूंकि सतह पर उत्तर से आने वाली हवा के बजाय पूर्व से हवा आने की संभावना है। इसके कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है।

Share This Article