छत्तीसगढ़ के शिक्षकों की पात्रता आजीवन रहेगी,,, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला…!!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

छत्तीसगढ़ के शिक्षकों की पात्रता आजीवन रहेगी ,,, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला…!!

मनोज शुक्ला:-रायपुर- छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण-पत्र की वैधता अब आजीवन रहेगी। जिन अभ्यर्थियों के शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त हो चुकी हैं, वे सभी प्रमाण पत्र भी आजीवन वैध माने जाएंगे। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उक्त आशय का आदेश जारी किया गया।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के संबंध में वर्ष 2011 की मार्गदर्शिका में एक बार परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी के लिए प्रमाण पत्र की वैधता अवधि अधिकतम 7 वर्षों तक के लिए निर्धारित थी, जिसे अब शिक्षा विभाग ने विलोपित कर दिया है।

Share This Article