प्रदेश में सोमवार को मिले कोरोना के 316 नए मरीज …4 लोगों की मौत… देखें जिलों का हाल…

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रदेश में सोमवार को मिले कोरोना के 316 नए मरीज …4 लोगों की मौत… देखें जिलों का हाल…

मनोज कुमार:- रायपुर। प्रदेश में सोमवार को विभिन्न जिलों से 316 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 562 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 9 लाख 83 हजार 200 है। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 3 हजार 469 है। राज्य में सोमवार को कोरोना से 2 और को-मॉबिडिटी के साथ (कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से पीडि़त) 2 , इस प्रकार कुल 4 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में 19 जुलाई को हुए कोरोना के कुल टेस्ट की संख्या 40 हजार 259 है।

स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को मिले 316 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 14, राजनांदगांव से 1, बालोद से 3, बेमेतरा से 4, कबीरधाम से 1, रायपुर से 11, धमतरी से 17, बलौदाबाजार से 9, महासमुन्द से 6, गरियाबंद से 6, बिलासपुर से 9, रायगढ़ से 35, कोरबा से 12 , जांजगीर-चांपा से 27, मुंगेली से 2, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 2, सरगुजा से 5, कोरिया से 8, सूरजपुर से 12, बलरामपुर से 0, जशपुर से 16, बस्तर से 29, कोण्डागांव से 11, दंतेवाड़ा से 8, सुकमा से 24, कांकेर से 16, नारायणपुर से 10 , बीजापुर से 18 और अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल हैं।

Share This Article