भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग: भूपेश ने कहा- ईव्हीएम से परिणाम संदेह पैदा करता है, भाजपा बोली-लोकंतत्र का माखौल उड़ा रहे हैं

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ईव्हीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कांग्रेस प्रत्याशी के घर में 6 वोट हैं, लेकिन उनको एक भी वोट नहीं मिला? इसी तरह महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में जिस पोलिंग बूथ से हम जीतते थे, आज वहां एक भी वोट नहीं मिल रहे, दिल्ली रवाना होने से पहले भूपेश ने मीडिया से यह बातें कहीं।

दरअसल चुनाव के परिणामों पर मंथन करने के लिए कांग्रेस ने दिल्ली में शुक्रवार 29 नवंबर को कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। इसमें विधानसभा चुनाव के साथ उपचुनाव के परिणामों पर चर्चा होगी। भूपेश इसमें शामिल होने दिल्ली गए हैं।कांग्रेस संविधान, न्यायपालिका का खुला मखौल उड़ा रही: भाजपा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने ईव्हीएम को लेकर कांग्रेस के रुख पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने इसे सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की खुली अवहेलना बताया है। संविधान और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति कांग्रेस के लोगों में जरा भी सम्मान नहीं है। देश में संविधान रक्षक अभियान चलाकर कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक नौटंकी करने में लगी है।कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे कवासी लखमा ने ईव्हीएम से आगामी विधानसभा चुनाव कराने पर चुनाव नहीं लड़ने की बात कही यह इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस को न तो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई भरोसा है और न ही सर्वोच्च अदालत के फैसले का सम्मान है।

Share This Article