स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट,,, 3 युवती, एक युवक और दलाल संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट,,, 3 युवती, एक युवक और दलाल संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार

महेंद्र मिश्रा:-रायगढ़। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित होने वाले लोटस स्पा सेंटर में बड़ी कार्रवाई की गई है. कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारा. तीन युवती, एक युवक और एक महिला दलाल को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया गया है
पुलिस के अनुसार लोटस स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. जहां से तीन युवती, एक युवक और एक महिला दलाल को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सभी लोगों को पकड़कर थाने ले आई है. उनसे पूछताछ जारी है.पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देश पर हुई है. इस कार्रवाई में रायगढ़ जिले की महिला पुलिस अधिकारी गरिमा द्विवेदी और सिटी कोतवाली के टीआई मनीष नागर की टीम ने बड़े ही सुनियोजित तरीके से स्पा सेंटर में धावा बोला. वहां से देह व्यापार में लिप्त युवतियों और युवक सहित महिला दलाल को गिरफ्तार किया गया है.बता दें कि पहले भी इस तरह की शिकायतें पुलिस को मिलती रही हैं. समय-समय पर पुलिस ऐसे मामलों पर कार्रवाई करती रही है. आज काफी लंबे समय के बाद पुलिस को शहर के रिहायशी क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने में बड़ी कामयाबी मिली है.

Share This Article